फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीनी विवाद समाप्त, दूसरी जमीन पर पूरा होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित लाभार्थी शायरा खातून का आवास निर्माण जमीन विवाद के कारण अटक गया था। अब विवाद सुलझने के बाद वह खुद निर्माण कार्य शुरू कराने जा रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, योजना की पहली किश्त मिलने के बाद शायरा खातून ने आवास निर्माण के लिए नींव रखवाई थी लेकिन बाद में उस जमीन को लेकर विवाद हो गया। लाभार्थी ने ग्राम प्रधान से दूसरी जमीन देने की मांग की। लाभार्थी शायरा खातून ने कहा कि मेरी शिकायत पर तीन जुलाई को पीडी, खंड विकास अधिकारी और एडीओ आईएसबी ने निरीक्षण किया था। ग्राम प्रधान ने पहली किश्त की 39,000 रुपये की सामग्री मंगाई थी जबकि दूसरी किश्त की 70,000 रुपये की धनराशि लाभार्थी के खाते में है। शायरा खातून ने कहा कि जमीन का विवाद अब समाप्त हो गया है और नए स्थान पर निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जमीन स्थानांतरण की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई है। जमीन का चिह्नांकन हो गया है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें