फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में पांच नामजद और पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्मिल नगर वार्ड नंबर 21 निवासी शैरुन निशा के बेटे साजिद अली पर रविवार रात करीब 9:30 बजे पुरानी विवाद को लेकर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने हॉकी और लोहे की रॉड से युवक को मारापीटा।



शैरुन निशा ने बताया कि अभिषेक उपाध्याय उर्फ विक्की उपाध्याय निवासी लोहिया नगर वार्ड नंबर 14 ने अपने साथियों शिवम राव, अरबाज कुरैशी, अरमान कुरैशी, अमन खान और अन्य 5 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर बेटे साजिद अली को घर के दरवाजे पर बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर हमला कर दिया। साजिद अली जान बचाकर घर में भागा लेकिन हमलावर घर में घुस गए और उसे जमकर पीटा। इस दौरान साजिद के सिर में गंभीर चोट आई और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोटें आईं, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शैरुन निशा ने कोतवाली थाना प्रभारी को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया की शैरुन निशा की तहरीर पर आरोपी अभिषेक उपाध्याय उर्फ विक्की उपाध्याय , शिवम राव, अरबाज कुरैशी , अरमान कुरैशी, अमन खान और अन्य 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें