फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रा से छेड़खानी, पिटाई के साथ युवक ने दी तेजाब फेंकने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा के साथ कॉलेज गेट के बाहर मनबढ़ युवक ने छेड़खानी करने के साथ ही मारपीट की और तेजाब फेंकने की धमकी दी l घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक अमीरुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्रा कॉलेज गेट से बाहर निकल रही थी। तभी वहां पहले से मौजूद अमीरुद्दीन ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं उसने माहौल को और भयावह करते हुए छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी दी, जिससे लड़की सहम गई। आसपास मौजूद अन्य छात्रों ने जब शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना कॉलेज प्राचार्य को दी गई। प्राचार्य ने बिना देरी किए कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमीरुद्दीन के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जानलेवा धमकी तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें