फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरवा चंदनपुर टोला पुरैनिहा गांव में सोमवार सुबह आम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बुद्धेश सहानी (22) रविवार रात छठ पूजा के लिए पोखरे पर गया था। वहां पूजा के लिए पंडाल और वेदी बनाई गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर सोमवार सुबह उसकी मां राजमती देवी ने तलाश शुरू की। पोखरे के पास पहुंचने पर उत्तरी छोर पर स्थित आम के पेड़ की डाल से बेटे का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
खोरिया बाजार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुद्धेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी शादी बीते अप्रैल में दुर्गावती से हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि परिजन की लिखित सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें