फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नो मेंस लैंड पर घुटने भर पानी में गिरा युवक, डूबने से हो गई मौत

विज्ञापन
परसामलिक मृतक राजेश भारती की मौत पर रोते-बिलखते परिजन । 
विज्ञापन
पैदल जा रहा युवक लड़खड़ाकर सड़क पर गिरा, पैदल ही जा रहा था युवक
विज्ञापन

परिजन को आशंका, मिर्गी के दौरे के कारण गिरने के बाद उठ नहीं पाया होगा राजेश
परसामलिक। नेपाल सीमा पर स्थित नोमैंस लैंड पर भरे घुटने भर पानी में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक पैदल ही जा रहा था और सड़क पर गड्ढे में पैर पड़ने से लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन के अनुसार, युवक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवतरी निवासी राजेश भारती (45) पुत्र दिवंगत श्रीकांत बृहस्पतिवार की सुबह किसी कार्य से पैदल ही सीमा पार नेपाल के इमलिहवा गांव जा रहा था। नो मैंस लैंड पर भरे घुटने भर पानी में वह लड़खड़ाकर गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, राजेश को लंबे समय से मिर्गी के दौरे पड़ते थे। आशंका है कि बीमारी के प्रभाव के कारण पानी में गिरने के बाद वह उठ नहीं पाया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। सीमा पर तैनात नेपाल एटीएफ की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची औ र शव को पानी से बाहर निकाला। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
राजेश के एक बेटे व दो बेटी है। पिता की मौत के बाद पुत्र मोनू भारती (23 वर्ष), पुत्री शिल्पा (21 वर्ष) और पूजा (19 वर्ष) के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं पति की असमय मौत से पत्नी कैलाशी देवी और और माता रजवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले सदस्य की आकस्मिक मौत हो जाने से बेसहारा हुए परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें