फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजे का कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नाथनगर का मामला, रविवार की शाम को हुआ था हादसा
विज्ञापन

चाचा की बेटी के जन्मदिन समारोह में डीजे बजाने की तैयारी के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया युवक
सिंदुरिया। चौक थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नाथनगर में रविवार की शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। चाचा की बेटी के जन्मदिन समारोह में डीजे बजाने की तैयारी के दौरान बिजली का कनेक्शन जोड़ते समय शनि (18) करंट की चपेट में आकर झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नाथनगर निवासी शनि रविवार की शाम करीब सात बजे अपने चाचा की बेटी के जन्मदिन में डीजे बजाने के लिए बिजली का केबल जोड़ रहा था। इस दौरान वह करीब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल से चौक थाना पुलिस को दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजन शव को घर ले आए। बताया जाता है कि घटना के समय मृतक के पिता वीरेंद्र बेंगलुरु में थे। घर पर उसकी मां रीता देवी और दो भाई मौजूद थे। शनि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता तुरंत घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना को लेकर परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शनि का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें