सोनौली। दूसरे के नाम से गलत शिकायत करने वाले युवक के खिलाफ पीड़ित विद्यालय प्रबंधक ने सोनौली पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार को सोनौली पुलिस को एक तौफीक अंसारी नामक युवक के हस्ताक्षर का शिकायत पत्र सोनौली पुलिस को प्राप्त हुआ। इसमें एक विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ विद्यालय के बाहर सड़क जाम करने सहित कई आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए विद्यालय प्रबंधक और तौफीक को बुलाया। इसमें तौफीक नामक युवक ने शिकायत पत्र नहीं देने और उस पर हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही। पुलिस ने शिकायति पत्र लाकर देने वाले युवक की पहचान कर ली।
विद्यालय प्रबंधक श्रीचंद बर्नवाल ने बदनाम करने, छवि को धूमिल करने व मानसिक उत्पीड़न करने की नीयत से शिवम नामक एक युवक के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। इसमें दूसरे व्यक्ति तौफीक के नाम से उसका नाम व हस्ताक्षर फर्जी व कुटरचित ढंग से प्रयोग किया गया। उन्होंने कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय की तरफ से तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद