फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की माैत

Fri, 18 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज मार्ग पर लेहड़ा जंगल में बुधवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। विंध्याचल सिसवा चीनी मिल में सीजनल कर्मचारी थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइंस निवासी विंध्याचल प्रजापति (30) बुधवार की रात करीब 9 बजे लेहड़ा जंगल के रास्ते पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इलाज के लिए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां व पत्नी सहित दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें