सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम गुरली रमगढ़वा निवासी एक युवक की सिसवा खड्डा मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम गुरली रमगढ़वा निवासी उमेश राजभर किसी कार्य के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद परिजन को सूचना मिली की एक युवक घायल अवस्था में सेठ टोला के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। तब तक पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से घायल युवक को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अनुसार शव का पोस्टमार्टम के भेजा जा रहा है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद