फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 14 Apr 2025 09:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर सोमवार शाम सात बजे लालपुर गांव पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलौही निवासी अभिषेक उर्फ कन्हैया और कृष्णा बाइक से बहदुरी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही लालपुर गांव के पास पहुंचे सामने से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दिया। बाइक सवार दोनों युवक छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कृष्णा को पुलिस सीएचसी बृजमनगंज ले गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविंद सिंह के अनुसार, घायल को इलाज के लिए भेजकर मृत युवक का शव कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें