फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा महंथ के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसा महंथ चौराहे पर शनिवार की रात में सड़क पार कर रहा युवक कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के परसामहंथ निवासी शिवकुमार चौधरी (40) शनिवार की रात में किसी काम के सिलसिले में चौराहे पर गए थे। सड़क पार करते समय गोरखपुर से सोनौली की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार की चपेट में आकर शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खेती करके करते थे परिवार का भरण-पोषण

परसा महंथ निवासी शिवकुमार चौधरी की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह किसान थे और कृषि कार्यों से ही परिवार की आजीविका चलाते थे। उनकी मौत के बाद उनके इकलौते बेटे के कंधे पर परिवार के भरण-पोषण किया जिम्मेदारी आ गई है। वह अपने पीछे एक बेटा संदीप व बेटी संध्या छोड़ गए हैं। बेटा संदीप बंगलौर रह कर कमाई करता है। पिता के मौत की खबर मिलते ही वह स्तब्ध रह गया। पत्नी दहाड़े मारकर रोती हुई बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें