फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छत की कुंडी से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Tue, 14 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुर्चिहा में 25 वर्षीय युवक ने रविवार देर रात अपने कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

गुर्चिहा निवासी सचिन सिंह रविवार शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। मध्य रात्रि में परिवार के लोग कमरे में लाइट जलती देख उसके कमरे में दरवाजे के रास्ते झांककर देखा तो सचिन छत के कुंडे से फंदे से लटका दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे उतार कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें