फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उद्यम क्षेत्र मजबूत कर रहे 12 हजार सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग

Tue, 14 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद ने कुछ वर्षों में औद्योगिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में तेजी से उभार आया है। यह बदलाव अब जिले की आर्थिक संरचना में स्पष्ट दिख रहा।
विज्ञापन

इसमें सबसे बड़ी भूमिका सूक्ष्म और लघु उद्योगों की रही है। इन्होंने न सिर्फ अर्थव्यवस्था बदली है, बल्कि रोजगार के अवसर भी बड़े पैमाने पर मुहैया कराने में योगदान दिया है। जिला उद्योग विभाग के मुताबिक जनपद में 12000 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पंजीकृत हैं। इनसे प्रत्यक्ष रूप से 40,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
ज्यादातर उद्योग कृषि सेक्टर के हैं, क्योंकि जनपद कृषि बाहुल्य माना जाता है। मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की बात करें तो इनका टर्न ओवर पांच से छह लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें