फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आने से गिरा, मौत

विज्ञापन
बरगदवां मे बिजली पोल पर चढा युवक करेंट की चपेट मे आने से नीचे गिरा मौत इस दौरान लोगो की लगी भीड़
विज्ञापन
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर टोला मंगलापुर निवासी था गुड़्डू
विज्ञापन

बिजली खंभे पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आने से नीचे गिरा मौत
आसपास के लोगों ने पहुंचाया निचलौल सीएचसी, गोरखपुर जाते समय रास्ते में हुई मौत
ठूठीबारी। बरगदवां में बिजली फाल्ट ठीक करने लोहे के खंभे पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आने से नीचे फर्श पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर टोला मंगलापुर निवासी गुड्डू (35) अपने गांव के एक प्राइवेट लाइनमैन के साथ रहकर बिजली उपकरण के मरम्मत का काम करता था। बुधवार की दोपहर नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बरगदवां प्रदीप तिवारी के मकान के समीप लोहे के खंभे पर बिजली फाल्ट ठीक करने के चढ़ा था। इसी दौरान करंट के झटके से खंभे हाथ से छूट गया और वह सीधे नीचे फर्श पर आ गिरा। राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आनन-फानन में लोगों ने उसे निचलौल सीएचसी पहुंचाया। घायल युवक की हालात गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिकी उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम के अधिशासी अभियंता देवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं बरगदवां थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि घायल युवक की मौत हो गई है। शिकायत के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदमे में साथी लाइनमैन, अस्पताल में भर्ती
बुधवार को बरगदवां में लोहे की खंभे पर चढ़े मंगलापुर निवासी गुड्डू साहनी करंट की चपेट में आने से नीचे फर्श पर गिर गया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। यह घटना देख साथी लाइनमैन विनोद मिश्रा (55) सदमे में आ गए। उसकी हालात गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है विनोद मिश्रा ब्लड कैंसर से पीड़ित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें