फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिजनों की डांट से नाराज बालिका का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, किसी बात को लेकर परिजनों ने लगाई थी डांट
विज्ञापन

दोनों बेटों के साथ मां गई थी खेत में काम करने, बड़ा भाई घर आया तो हुई घटना की जानकारी
ठूठीबारी। रमगढ़वा गांव के एक घर में बुधवार को छत की कुंडी से एक 15 वर्षीय बालिका का शव फंदे से लटकता मिला। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई, घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामगढ़वा निवासी आलमदिन दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। बुधवार की सुबह आलमदिन की पत्नी अपने दोनों बेटे अफजल और अकबर के साथ गांव के सिवान में स्थित अपने खेत में मसूर की कटाई करने गई थीं। घर पर उनकी एकलौती बेटी रेशमी (15) मौजूद थी। दोपहर करीब 11 बजे जब बालिका का बड़ा भाई अफजल खेत से घर पहुंचा और खाना निकालने के लिए बहन को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर भाई जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो रेशमी का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। मृतका बरगदवा स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिजनों ने फटकार लगाई थी।
थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें