फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर की सजावट कर रहा मजदूर करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। नगर के सुभाष नगर वार्ड बुढ़वा टोला में घर की सजावट कर रहा एक मजदूर 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार छू जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिसवा नगर पंचायत के मोहम्मदपुर निवासी आदित्य विश्वकर्मा (22) बृहस्पतिवार को अपराह्न सुभाष नगर वार्ड निवासी छठठी लाल के घर शादी समारोह के लिए घर का सजावट कर रहा था। तभी घर के समीप से गुजरे 11 हजार वोल्ट विद्युत करंट की चपेट मे आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें