फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट लगने से बहन के घर आई महिला की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 7 महाराणा प्रताप नगर की घटना
विज्ञापन

स्नान करने गई महिला अचानक विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलसी
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 7 महाराणा प्रताप नगर (कटैया) मोहल्ले में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हैंडपंप पर स्नान करने गई महिला अचानक विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए गुरुगोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासिनी गिलासी तीन दिन पहले अपनी बहन कैलाशी के घर कटैया चौक आई थी। मंगलवार को वह अपने घर लौटने की तैयारी में थी। इसी दौरान घर में लगे हैंडपंप पर स्नान करने गईं और करंट की चपेट में आकर गिर पड़ीं। गिरने की आवाज सुनकर बहन कैलाशी नल के पास पहुंची तो देखा कि गिलासी मुंह के बल गिरी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब किसी तरह करंट से अलग कर उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, हैंडपंप के पास ही टुल्लू पंप लगा हुआ है। इसका तार हैंडपंप से सट जाने कारण उसमें करंट आ गया।
विज्ञापन

मृतका के पति गंगा, पुत्र मंजेश और राजेश, पुत्री ईशा, बहन कैलाशी तथा जीजा राममिलन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कटैया में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

चौक बाजार। कटैया मोहल्ले में पहले भी हैंडपंप में करंट प्रवाहित होने से मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दो वर्ष पहले कैलाशी के सगे पड़ोसी सुमेश के भाई आसमन की करंट लगने से मौत हो गई थी। वहीं लगभग छह माह पहले सुमेश की भी हैंडपंप पर नहाते समय करंट लगने से जान चली गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस सुरक्षा-व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें