फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 35 हजार की बकाया मजदूरी मांगी तो कारपेंटर को दी पीटने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार टोला बरौली में मजदूरी मांगने पर एक कारपेंटर को मारने-पीटने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लकड़ी व्यवसायी ने मजदूरी मांगने पर कारपेंटर और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की। पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बड़हरा बरईपार टोला बरौली निवासी सविता देवी ने तहरीर में बताया कि उनके पति पवन एक लकड़ी व्यवसायी के यहां कारपेंटर का काम करते हैं। आरोप है कि दुकानदार ने पहले 20 हजार रुपये मजदूरी बकाया कर दिया। इसके बाद उनके पति ने तीन महीने तक काम किया, जिसमें 15 हजार रुपये मजदूरी और हो गई। आरोप है कि बकाया मांगने पर दुकानदार ने उनके पति के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारने-पीटने की धमकी दी। विरोध करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें