फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानदेय मांगने पर अध्यापक को खदेड़ा, डंडे से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। बकाया मानदेय मांगने गए एक अध्यापक के साथ अभद्रता और डंडे से मारने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धनहा नायक स्थित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर अध्यापक को धक्का देकर विद्यालय से खदेड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल निवासी एक युवक धनहा नायक स्थित एक निजी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। किसी कारणवश उन्होंने करीब एक माह पहले विद्यालय जाना बंद कर दिया था। आरोप है कि एक माह का बकाया मानदेय मांगने पर विद्यालय प्रबंधक आनाकानी करने लगे। शनिवार को अध्यापक बकाया मानदेय लेने के लिए विद्यालय पहुंचे तो विवाद हो गया।
आरोप है कि प्रबंधक ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता की और धक्का देकर विद्यालय से बाहर खदेड़ दिया। इस दौरान डंडा उठाकर मारने का प्रयास भी किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें