महराजगंज। निचलौल तहसील परिसर में स्थित एक नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया। इस दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की मूर्ति का आवरण क्षतिग्रस्त हो गया। तहसील परिसर में आए वादकारियों के मोटरसाइकिल पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गए है।
वहीं निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनकटवा में एक मकान का टीनशेड उड़कर दूर जा गिरा। इसी दौरान बाहर निकला फैजान (10) पुत्र अलाउद्दीन टीनशेड की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। परिजन घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा। वहीं आंधी और बारिश से क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।