फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। खैराटी गांव में 10 दिन के अंदर दुर्घटना में घायल तीसरे युवक ऋषिकेश चौहान (32) की भी मौत हो गई। इससे गांव में मातम का माहौल है। हादसे में घायल एक युवक का अभी भी गंभीर अवस्था में लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र के खैरहवां जंगल गांव से बीते 29 अप्रैल को स्कार्पियो में सवार होकर पांच लोग कप्तानगंज बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि 29 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे कप्तानगंज कस्बा के दुर्गा चौक के पास पहुंचे ही थे की सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में स्कार्पियो पीछे से जाकर िभड़ गई।
हादसे में खैराटी गांव निवासी राहुल यादव (24) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल स्कार्पियो चालक अजीज ( 26) का सात मई की सुबह मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश चौहान की भी मौत हो गई। गांव में हुए हृदय विदारक घटना से लोगों की आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना में घायल ऋषिकेश चौहान का भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें