फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किर्गिस्तान वीजा के नाम पर 2 लाख 25 हजार ठगे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक से किर्गिस्तान का वर्किंग वीजा दिलाने के बहाने 2 लाख 25 हजार रुपये ठग लिए गए। पैसा वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर घुघली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित आसिफ अली बलिया के कोटवारी बाजार का निवासी है। वह वर्तमान में नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करता है। करीब एक वर्ष पहले आसिफ का परिचय रूपेश तिवारी ने सिद्धार्थ पाण्डेय से कराया था। सिद्धार्थ पांडेय घुघली के मठिया, पचरुखिया का रहने वाला है। रूपेश और आसिफ एक साथ काम करते थे, इसलिए आसिफ ने सिद्धार्थ पर भरोसा किया। सिद्धार्थ ने आसिफ को किर्गिस्तान का वर्किंग वीजा दिलाने का विश्वास दिलाया था। इसके लिए 2 लाख 25 हजार रुपये की मांग की गई थी।
आसिफ ने 1 लाख 70 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजे थे। शेष रकम उसने नकद दी थी। पैसा मिलने के बाद भी सिद्धार्थ ने आसिफ को किर्गिस्तान नहीं भेजा। काफी समय तक इंतजार करने के बाद आसिफ ने पैसा वापस मांगा। वह रूपेश तिवारी के साथ सिद्धार्थ के घर गया था। आरोप है कि वहां उसे जान-माल की धमकी देकर घर से खदेड़ दिया गया। निराश होकर आसिफ ने घुघली थाने में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आसिफ अली की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सिद्धार्थ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें