फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होली खेलने के बाद रोहिन नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होली खेलने के बाद दोस्तों संग नहाने गया था किशोर
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के जलालगढ़ के समीप रोहिन नदी के गायघाट पर दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से उसकी मौत हो गई। होली के दिन किशोर की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहिया निवासी पप्पू का पुत्र विकास (16) अपने दोस्तों के साथ गांव में होली खेलने के बाद बुधवार को दिन में करीब 1:30 बजे गायघाट पर रोहिन नदी में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद विकास के दोस्तों ने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन स्थानीय ग्रामीणों के साथ तत्काल घाट पर पहुंचे और विकास की तलाश में जुट गए। काफी तलाश के बाद विकास का शव गहरे पानी में मिला। मृतक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। इस संबंध में पुरंदरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें