सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम सभा कटहरी में सड़क पार रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस घटना में बच्चा घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया बच्चा कटहरी निवासी मोहम्मद आवेश रजा (8) है। परिजन व स्थानीय लोगों के मदद से घायल को सिसवा केंद्र मे भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।