फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो में अजगर, यात्रियों की अटकीं सांसें

Tue, 20 Aug 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ऑटो में लटका अजगर। 
विज्ञापन
निचलौल। शहर के कटरा चौराहे पर एक ऑटो सवार लोगों में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऑटो की छत के पैनल से अजगर सांप लटकता दिखा। सिर के ऊपर लटकते सांप को देख यात्री सहम उठे। फिर यात्री ऑटो से छलांग लगाते हुए चीख चिल्लाने लगे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ऑटो से अजगर को रेस्क्यू कर कब्जे में ले लिया। ऑटो में चालक समेत करीब छह यात्री बैठे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऑटो झूलनीपुर से सवारियां लेकर निचलौल शहर छोड़ने आया था। ऑटो में चालक समेत छह सवारी थे। ऑटो में सवारियों के साथ अजगर भी शहर तक पहुंच गया। इसी बीच ऑटो में पीछे की सीट पर बैठी सुमन की नजर अचानक छत के पैनल से लटके सांप की पूंछ नजर आई। वह ऑटो रोकने के लिए चीखने चिल्लाने लगी। ऑटो की गति धीमा होते ही वह हड़बड़ाकर सीट से नीचे उतर आईं। फिर अन्य यात्री भी आनन-फानन में ऑटो से बाहर निकले। उसके बाद मौके पर जुटे लोग मोबाइल से सांप का वीडियो भी बनाया। इस दौरान यात्रियों में घंटों हड़कंप मचा था।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की ऑटो में लटके अजगर सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। इन्होंने लोगों को सलाह दी कि बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में वाहन में बैठने या फिर सफर करने से पहले अगल बगल जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें