फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद, आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के वाल्मीकि नगर वार्ड में मरचाहे बाबा की कुटी स्थित रामजानकी मंदिर से बुधवार की सुबह चोरी हुआ मां सीता की चांदी का मुकुट दोपहर में ही नौतनवा पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस की टीमें मुकुट चोरी करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई थीं। दोपहर में फुटेज के आधार पर उक्त आरोपित व्यक्ति नौतनवा इंटर कॉलेज के पास घूमता हुआ नजर आया। जिसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने उक्त चोरी हुआ चांदी का मुकुट भी बरामद कर उसे जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बॉबी कौशल निवासी मालवीय नगर को चोरी से संबंधित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें