फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुनादी कराकर दी चेतावनी, डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन

निचलौल। शहर में घरेलू रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए आपूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग की ओर से शहर में मुनादी कराकर आम जनता और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में गैस, डीजल और पेट्रोल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। कुछ दुकानदार अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों की बिक्री कर रहे हैं और साथ ही डीजल व पेट्रोल की कालाबाजारी में भी लिप्त पाए जा रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

मुनादी के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर बेचे जाते हुए पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि दोषियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। सूत्रों के मुताबिक, कुछ स्थानों पर गैस के साथ ही डीजल और पेट्रोल भी ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने ऐसे तत्वों को चिह्नित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। आपूर्ति विभाग का कहना है कि कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें