फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटही माता मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। आदर्श नगर पंचायत सोनौली में स्थित कोटही माता मन्दिर के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर शोभायात्रा निकली गई। शोभा यात्रा पूरे नगर पंचायत का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर में समाप्त हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा सुभाष नगर होते हुए सोनौली स्थित रामजानकी चौराहे पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह भक्तों के लिए प्रसाद के स्टाल लगाए गए थे। शोभायात्रा में रामजानकी हनुमान और भोलेनाथ की झांकी ने सबका मन मोह लिया। स्थापना दिवस के मौके पर भंडारे का भी आयोजन समिति की ओर से किया गया है। शोभायात्रा में मुख्य रूप से दीपक बाबा, अंजनी जायसवाल, जय प्रकाश शुक्ला, गुरु मद्देशिया, भाजपा नेता प्रेम जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें