फरेंदा। फरेंदा कस्बे में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा में शामिल लोगों ने क्षेत्र के तमाम गांवों से होते हुए नगर का भ्रमण किया। लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों के साथ 108 मीटर तिरंगा झंडा के साथ यात्रा निकाली गई।
फरेंदा क्षेत्र के भैया फरेंदा से सुबह 10 बजे पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा क्षेत्र के भगवतनगर परसिया, उदितपुर, फरेंदा बुजुर्ग, बाजारडीह, परसाबेनी सहित तमाम गांवों से होकर गुजरी। शाम चार बजे से फरेंदा कस्बे के धानी ढाला से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए मिलगेट, आंबेडकर तिराहा, बस स्टैंड, विष्णु मंदिर से होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची।
यहां पर परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में 108 मीटर तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति नारे लगाए। इस अवसर पर चेयरमैन राकेश जायसवाल, परमात्मा अग्रहरि, विवेका पांडेय, मधुर सिंह, याेगेंद्र तिवारी, सुरेश सहानी, डब्बू सिंह, गुलाब चौरसिया आदि मौजूद रहे।