महराजगंज। सब स्टेशन मुजुरी अड़बड़हवा बामन हनुमान मंदिर से औरहिया गुरु गोरखनाथ मंदिर तक जल्द ही पिच रोड बनेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया गया है। जिला प्रशासन के अनुमति के बाद लोक निर्माण विभाग ने इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। यह सड़क एक किमी 900 मीटर की है। सड़क के निर्माण पर कुल एक करोड़ 60 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस सड़क के बनने से 60 हजार आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, जिले के पनियरा क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र मुजुरी अड़बड़हवा से बामन हनुमान मंदिर से औरहिया गुरु गोरखनाथ मंदिर तक जाने वाली सड़क बेहद खराब है। बारिश के दिनों में इस सड़क से लोगों को आने-जाने में मुश्किल होती है। इसके अलावा स्कूल के बच्चों को कीचड़युक्त सड़क से निकलना बेहद खतरनाक रहता है। क्षेत्र के गणेश कुमार पासवान ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार क्षेत्रीय विधायक को पत्र दिया गया था। सोनू कुमार का कहना कि वर्तमान में यह सड़क बहुत खराब है। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ से भर जाती है।
सब स्टेशन मुजुरी अड़बड़हवा बामन हनुमान मंदिर से औरहिया गुरु गोरखनाथ मंदिर तक करीब दो किमी सड़क को पिच सड़क निर्माण बनाने के लिए प्रस्ताव को शासन को भेजा गया है। अगले वित्तीय वर्ष इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।