फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भरवालियां बंधे के पास से 2.91 लाख के बिस्किट सहित पिकअप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप में थे बिस्किट के 108 गत्ते, प्रत्येक में थे 60 पीस बिस्किट
विज्ञापन

ठूठीबारी। अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस एक पिकअप से माल्किस्ट बिस्किट की बड़ी खेप बरामद किया है। पुलिस वाहन चालक और पिकअप पर लदा बरामद बिस्किट कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। बरामद बिस्किट की कुल कीमत करीब 2.91 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी टीम के साथ एसएसबी मार्ग स्थित भरवालियां बंधे के पास वाहनों व संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध पिकअप (यूपी 56 टी 4359) की तलाशी ली गई तो बिस्किट के 108 गत्ते बरामद हुए। प्रत्येक गत्ते में 60 पीस माल्किस्ट बिस्किट रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद बिस्किट की अनुमानित कीमत 2.91 लाख रुपये बतायी जा रही है। वाहन चालक की पहचान अखिलेश जायसवाल (26) उर्फ सनेही पुत्र उमेश जायसवाल निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द के रूप में हुआ। इस संबंध में लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि बरामद माल और पिकअप को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें