फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बल्लो खास ने जीती रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। ग्राम बरवा खुर्द में शनिवार को एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बल्लो खास और साहनी क्लब बरवा के बीच हुआ। इसमें बल्लो खास की टीम ने साहनी क्लब बरवा को 24-18 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व प्रधान बृजेश पटेल और अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें हरदी, इमिलिया, गंगराई, सुकरौली, बल्लो, बरवा खुर्द और साहनी क्लब समेत विभिन्न गांवों की टीमें शामिल रहीं।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साहनी क्लब बरवा खुर्द ने हरदी को 7-6 से हराया। वहीं, गंगराई ने इमिलिया को 18-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में बल्लो खास ने गंगराई को 15-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मेजबान बरवा खुर्द की टीम को बाई मिली।
विज्ञापन

फाइनल में बल्लो खास ने साहनी क्लब बरवा को 24-18 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। साहनी क्लब बरवा उपविजेता रहा, जबकि गंगराई की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष हसबुद्दीन रहे। सिकंदर, सुखराम, बृजेश पटेल, अंकित चौबे और बृजेश चतुर्वेदी मुख्य आयोजक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें