फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंगलपुर नहर पर जल्द बनेगा नया पुल, दूर होगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलपुर नहर पर जल्द ही नए पुल का निर्माण शुरू होगा। जो ग्रामीणों के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाएगा। सिंचाई विभाग की ओर से परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, और अक्तूबर के पहले सप्ताह से निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस पुल के निर्माण से न केवल स्थानीय निवासियों की दैनिक जीवन की परेशानियां कम होंगी, बल्कि किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इस परियोजना पर 75 लाख रुपये की लागत आएगी। मंगलपुर नहर पर वर्तमान में मौजूद पुल की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिसके कारण इस पर से गुजरना न केवल असुविधाजनक, बल्कि खतरनाक भी हो गया है।
जितेंद्र यादव ने बताया कि मौजूदा पुल की हालत इतनी खराब है कि उस पर से गुजरते समय हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। खासकर बारिश के मौसम में यह पुल और भी जोखिम भरा हो जाता है। पुल के निर्माण से मंगलपुर और आसपास के गांवों के निवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दीनदयाल ने बताया कि नया पुल बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भी काफी सहूलियत होगी। वर्तमान में जर्जर पुल के कारण किसानों को अपनी फसलों और कृषि उपकरणों को खेतों तक ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें