फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इटहिया मेले में चलते झूले से गिरा नेपाल का युवक, मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
घायल युवक को एंबुलेंस में रखते लोग।
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया मेले में शनिवार को दोपहर में चलते ब्रेक डांस झूले से गिरकर नेपाल के एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद संचालक और कर्मी भाग गए। पुलिस ने झूले का संचालन बंद करा शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया में सावन मेला लगा है। मेले में प्रशासन की अनुमति से झूला लगाया गया है। शनिवार को दोस्तों के साथ नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत सुस्ता वार्ड नंबर पांच निवासी विवेक पोखरेल (30) मेला देखने आए थे। मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद टिकट लेकर वह दोस्तों के साथ ब्रेक डांस झूले पर बैठ गए।
इस दौरान झूले की रफ्तार तेज होने के चलते विवेक का संतुलन बिगड़ गया और वह झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे मेले में हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार, मेले में विवेक पोखरेल घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खोजकर झूला संचालक और कर्मियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मेले में लगे मौत के कुएं को पहले ही बंद कराया जा चुका है। हादसे के बाद झूला भी बंद करा दिया गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार दोस्तों के साथ आया था विवेक : विवेक पोखरेल के दोस्त मनीष ने सीएचसी निचलौल में पूछताछ में बताया कि वह चार लोग इटहिया मेला घूमने आए थे। जहां वह साथी विवेक पोखरेल झूला का लुप्त उठाने के लिए टिकट कटा अंदर प्रवेश किया। अभी वह झूले पर बैठा ही था कि इसी बीच संचालक ने झूला को तेज रफ्तार में चालू कर दिया। इसके चलते वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें