फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सावन के आखिरी दिन पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। सावन मास समाप्ति के दिन पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में शुक्रवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सपरिवार मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, फूल, बेल पत्र चढ़ाया और कपूर अगरबत्ती जलाकर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन महीना शुक्रवार को समाप्त हो गया। समिति के पदाधिकारियों के साथ हवन पूजन करते हुए देवी देवताओं को विसर्जन किया गया।




शिव दरबार में बहनों ने भाईयों के कलाई पर बांधी राखी
रक्षाबंधन पर्व पर भगवान शंकर को जलाभिषेक के बाद बहनों ने भाईयों के कलाई पर रक्षा बंधन बांधा। शुक्रवार की सुबह शिव मंदिर ईटहियां में रक्षाबंधन पर्व पर माताओं बहनों की भारी भीड़ दिखी। सर्वप्रथम बहनों ने पंचमुखी भगवान शंकर को जलाभिषेक कर मंदिर परिसर में भाईयों के कलाई पर रक्षाबंधन बांध माथे पर चंदन तिलक लगाकर आरती की और अपने-अपने भाईयों की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें