परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेखुआनी चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए मुड़ रहे बाइक सवार व्यक्ति को पीछे से अनियंत्रित तेज रफ्तार एक बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में व्यक्ति का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रेहरा टोला बेलभार निवासी लाल सिंह उर्फ बब्बू सिंह (46) अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए ग्राम पंचायत सेखुआनी चौराहे से पूरब नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप पर मुड़ ही रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से लाल सिंह उर्फ बब्बू सिंह गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल उनको आनन-फानन में गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि दाहिना पैर फैक्चर हो गया है। इस संबंध में एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।