फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह माह बाद ही युवक ने चेन्नई में कर ली दूसरी शादी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी शख्स पहली पत्नी को मारने-पीटने के बाद धमकी देकर गया था चेन्नई
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स शादी के छह माह बाद ही पत्नी को मारपीट कर और धमकी देकर चेन्नई चला गया। वहां वह एक गैर समुदाय की लकड़ी से शादी कर रहने लगा है। मामले में शख्स की पहली पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निचलौल थाना क्षेत्र के बढैपुरवा निवासी दुर्गावती भारती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि करीब छह माह पहले चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा निवासी अमरजीत भारती के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ विदा होकर ससुराल पहुंची। महज एक महीने बाद ही पति मामूली बात को लेकर उसे मारने-पीटने लगा। इसी बीच पति चेन्नई चला गया। पीड़िता का आरोप है कि पति अमरजीत भारती ने चेन्नई में एक गैर समुदाय की लकड़ी से शादी भी कर ली है। अब वह उसी के साथ चेन्नई में ही रह रहा है। उसका घर आना तो दूर मोबाइल नंबर भी ब्लॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में दुर्गावती की तहरीर पर आरोपी पति अमरजीत भारती निवासी खोस्टा, थाना चौक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें