फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
करंट से युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम आरबी सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बरातगाढ़ा में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

फरेंदा। पिचरूखी की घटना के बाद बुधवार की शाम करीब छह बजे के करीब बरातगाढ़ा में एक युवक की घर में बिजली के तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा निवासी कुमारे का पुत्र दुर्गेश (18) बुधवार की शाम घर में पंखा चलाने के लिए बिजली का तार बोर्ड में लगा रहा था। तभी उसका हाथ नंगी तार से छू गया। इससे दुर्गेश करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। युवक के मौत के बाद मां चंद्रावती व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने सूचना पुलिस व अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीएम आरबी सिंह व प्रभारी एसओ गुलाब यादव मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम आरबी सिंह ने बताया कि आश्रित परिजनों को मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें