फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कमाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहां निवासी युवक दिल्ली जा रहे थे। तभी चलती ट्रेन से असंतुलित होकर कानपुर में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बुधवार को कानपुर पुलिस की सूचना पर पिता व ग्राम प्रधान के भाई शव लेने के लिए कानपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहां निवासी अखिलेश (32) सोमवार को अपने साथियों के साथ रोजगार की तलाश में ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। तभी कानपुर में ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। बुधवार को युवक के घर कानपुर पुलिस ने हादसे की फोन सूचना दी। ग्राम प्रधान के भाई गंगा चौहान ने बताया कि कानपुर पुलिस ने युवक के कानपुर में ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कही गई। ऐसी दशा में कानपुर पुलिस युवक की मौत की सूचना के बाद औपचारिक कानूनी प्रक्रिया के लिए युवक के पिता टिभुल चौहान व गंगा चौहान कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष कोल्हुई सतीश सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें