फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सब्जी बेचने के लिए जगह की दिक्कत, किसानों ने की समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित नवीन मंडी परिसर में सब्जी की दुकान लगाने में सब्जी की दुकान लगाने में उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय किसानों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार की सुबह दर्जनों काश्तकार नौतनवा तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम कुणाल को पत्र सौंप समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

काश्तकार इन्द्रकेश साहनी, त्रिलोकी, महेश मौर्या, मनोज कुमार निषाद, राजेश सहानी, रामचंद्र चौधरी, उमेश सिंह, सोनू, अनिरुद्ध निषाद, बबलू, धीरज, सूरज चौरसिया, जलंधर, अजय चौधरी, रामजीत यादव आदि का कहना है कि नौतनवा कस्बे में स्थित नवीन मंडी समिति में किसानों को सब्जी बेचने के लिए जगह को लेकर प्रतिदिन दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। कभी-कभी वहां के अन्य व्यापारियों से विवाद तक की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। जिससे समस्त किसानों में आक्रोश व्याप्त हैं। काश्तकारों ने एसडीएम से नवीन मंडी में सब्जी बेचने हेतु उचित स्थान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम कुणाल का कहना है कि पत्र प्राप्त हुआ है। मंडी सचिव आशीष कुमार नायक को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें