फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक सप्ताह से जंगल के किनारे दिख रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चकदह के महुलैना टोले के पास अक्सर दिख रहा है तेंदुआ
विज्ञापन

नौतनवा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे के गांव चकदह के महुलैना टोले के पास एक सप्ताह से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
जानकारी के अनुसार, उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह के महुलैना टोले के पास जंगल में एक सप्ताह से तेंदुआ कई बार लोगों को दिख चुका है। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीण अवतारी देवी, हरीराम ध्रुप, शिवनाथ, मोतीलाल, महेश, बहादुर, छोटेलाल आदि लोगों का कहना है कि तेंदुए के हमले से कई लोगों की जान जा चुकी है। एक सप्ताह से तेंदुआ गांव के पास दिख रहा है। भय लग रहा है कि कहीं तेंदुआ गांव में आकर हमला न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ वहां काफी दिनों से रहता है। ग्रामीणों को तेंदुआ दिखे तो उसके पास न जाएं और शोर शराबा न करें। यदि आबादी की तरफ आता है, तो इसकी सूचना तत्काल वन कर्मियों को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें