फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भैरहवा एयरपोर्ट से भारी मात्रा में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। रूपनदेही स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से काठमांडो जाने की तैयारी कर रहे एक भारतीय नागरिक को पुलिस ने बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के प्रकाशम जिले के निवासी भीमा श्रीनिवास (59) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, श्रीनिवास बुद्ध एयर की उड़ान संख्या यू4-860 से दोपहर 3:10 बजे काठमांडू जाने वाले थे। इसी दौरान सुरक्षा जांच में उनके पास से 7 लाख 95 हजार भारतीय रुपये बरामद किए गए। विमानस्थल के घरेलू टर्मिनल में हैंड बैगेज एक्स-रे मशीन से जांच के दौरान उनके भूरे रंग के हाथ के बैग से 500 रुपये मूल्य के 1,590 भारतीय नोट मिले। पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद राशि के स्रोत और उद्देश्य के बारे में विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें