फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंडालों में उमड़ रही आस्था, श्रद्धालु मांग रहे समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शारदीय नवरात्र में जनपद में स्थापित 1715 मूर्ति पंडालों में पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। श्रद्धालु अपने समय के मुताबिक सुबह शाम देवी पंडालों में हाजिरी लगाकर जगदंबा से परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांग रहे हैं।
विज्ञापन

महराजगंज मुख्यालय के सदर कोतवाली के बगल में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर व निचलौल रोड के दुर्गा मंदिर में स्थापित मूर्तियों के दर्शन के लिए सुबह शाम आरती के दौरान सर्वाधिक भीड़ जुट रही है। दुर्गा मंदिर पुजारी अवधेश पांडेय ने बताया कि सप्तमी तिथि को स्थापित प्रतिमा के पट खोलने के बाद से श्रद्धालु अपनी सुविधा के मुताबिक समय पर दर्शन को पहुंच रहे हैं। महिलाएं मां का आंचल शृंगार सामग्री व फलों से भर रही हैं। सिसवा बाजार और फरेंदा क्षेत्र पंडाल थीम आधारित सजावट के कारण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
जयकारों से गूंज रहा पंडाल : फरेंदा। तहसील क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में को सप्तमी पूजन के बाद शनिवार की रात में पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों के नेत्र पट को खुल गए। मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इससे पंडालों की रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

सप्तमी के दिन पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों से पटों को खोलने का कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ जगहों पर तो दिन में ही पट खोल दिए गए वहीं कुछ जगहों पर रात में पट खोले गए। फरेंदा कस्बे के मिल गेट पर स्थित दुर्गा पूजा समिति, स्टेशन चौराहा, भैया फरेंदा, फरेंदा बुजुर्ग में ब्लॉक प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने पूजा अर्चन के बाद वैदिक मंत्रों के बीच मां दुर्गा के नेत्र के पट खोले। भैया फरेंदा में बालिकाओं ने नवदुर्गा की मनमोहक झांकी निकाली। जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।
इसी प्रकार तहसील क्षेत्र की दुर्गा मूर्तियों के नेत्रों के पट खोले गए और मां दुर्गा की विधिवत पूजा की गई। आनंदनगर कस्बे के दुर्गा मंदिर पर फलाहार व डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर भारी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें