फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रूपनदेही में पटाखों की तस्करी का राजफाश, 1.40 लाख के पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले में नेपाल पुलिस ने मंगलवार को पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी है। दावा है कि यह पटाखों की खेप तस्करी के जरिये नेपाल ले जाई जा रही थी। पटाखे की कीमत 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पर्व एवं त्योहार को देखते हुए सीमा क्षेत्र में भारत से नेपाल में अवैध रूप से पटाखों की तस्करी किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका-11 स्थित मुग्लहा क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जिस बाइक से पटाखे ले जाए जा रहे थे, उस पर भारत की नंबर प्लेट लगी थी।
रूपनदेही के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि बाइक के साथ 172 पैकेट बरामद पटाखों को जब्त कर लिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाइक सहित पटाखों को आगे की कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें