फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोलियो उन्मूलन का संदेश लेकर भैरहवा में निकली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। विश्व पोलियो दिवस पर शनिवार की शाम नेपाल के भैरहवा में ‘एंड पोलियो नाउ’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। तीन रोटरी और नौ रोटरैक्ट क्लबों के संयुक्त आयोजन में सामाजिक संगठनों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पोलियो मुक्त समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन


रोटरी क्लब सेंट्रल लुंबिनी के सचिव उपेंद्र यादव ने बताया कि रैली भैरहवा के लुंबिनी गेट से निकलकर बुद्ध चौक, बारमेलिटोल, नारायण पथ, मिलन चौक और बैंक रोड होते हुए देवकोटा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में रोटरी क्लब, लुंबिनी, सिद्धार्थनगर, सेंट्रल लुंबिनी व भैरहवा के साथ जोन-17 के सेंट्रल लुंबिनी, सेंट्रल रोहिणी, सेंट्रल सियारी, भैरहवा, लुंबिनी सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थनगर, लुंबिनी बुद्धा, भैरहवा चौतारी और सेंट्रल बौद्धलैंड रोटरैक्ट क्लब शामिल रहे। आयोजकों ने पोलियो उन्मूलन के लिए जनजागरूकता और सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें