फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली बॉर्डर: चिप्स तलते समय उबलते तेल में लगी आग, नो मेंस लैंड के पास दुकान खाक- लाखों का नुकसान

Sat, 30 May 2026 12:06 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

शनिवार सुबह करीब 9 बजे दुकानदार विनोद कुमार अपनी दुकान में चिप्स तलने के लिए तेल गर्म कर रहे थे। इसी दौरान तेल अत्यधिक गर्म होकर उबाल पर आ गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर के नो मेंस लैंड के करीब पुलिस चौकी के बगल में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। भारत-नेपाल के अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 9 बजे दुकानदार विनोद कुमार अपनी दुकान में चिप्स तलने के लिए तेल गर्म कर रहे थे। इसी दौरान तेल अत्यधिक गर्म होकर उबाल पर आ गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

Trending Videos

आग की तेज लपटों और धुएं के गुबार से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस सक्रिय हो गई और भारत तथा नेपाल के अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दोनों देशों के दमकल वाहनों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

काफी देर तक चले प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने के दौरान स्थानीय पुलिस, एसएसबी जवानों तथा सीमा क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अधिकारियों की सक्रियता के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दुकान में रखा भारी मात्रा में सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रभारी कोतवाल रामचन्दर राय ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने सुरक्षा के मद्देनजर रोका आवागमन
मुख्य सड़क के किनारे लगी भीषण आग के बाद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसएसबी जवानों ने करीब आधे घंटे तक आवागमन रोक दिया। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया और सड़क पर वाहनों तथा राहगीरों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी।

इस दौरान पुलिस और एसएसबी के जवान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाते रहे तथा दमकल कर्मियों को आग बुझाने में सहयोग प्रदान किया। आग पर नियंत्रण मिलने और स्थिति सामान्य होने के बाद आवागमन को पुनः बहाल कर दिया गया। पुलिस और जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण कोई जनहानि नहीं हुई तथा बड़े हादसे की संभावना टल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें