फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धमकी देने की दोषी को एक दिन की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के करीब 12 साल पुराने मामले में न्यायालय ने एक महिला को दोषी करार देते हुए एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर दोषी को 30 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा इंद्रदत्त निवासी केतकी पत्नी गोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि 31 जुलाई 2013 को अभियुक्त ने पीड़ित के साथ मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय फरेंदा में हुई। सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और पुलिस की प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने केतकी को दोषी ठहराते हुए एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें