फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी समारोह में हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव रामचन्द्रही में शादी समारोह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित शंभू निवासी रामचन्द्रही ने आरोप लगाया है कि 26 फरवरी को बेटी लक्ष्मीना का विवाह था। इसमें नेपाल से बारात आई हुई थी। विवाह कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर लाठी डंडों से बरातियों व घरातियों के साथ मारपीट करने लगे। गनीमत रहा कि सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी तरह विवाह की शेष रस्में संपन्न कराई गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें