फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत की सिंचाई करने गए पिता-पुत्र को दबंगों ने पीटा, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा थरुआ का मामला
विज्ञापन

बीच-बचाव पहुंची अनिल की पत्नी को भी आईं चोटें
चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा थरुआ में खेत की सिंचाई करने गए पिता–पुत्र के साथ दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर दी। घटना में पिता–पुत्र समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम लखिमा थरुआ निवासी अनिल पटेल अपने पिता वंश बहादुर पटेल के साथ खेत में सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान गांव के ही राजबहादुर पटेल और तेजबहादुर पटेल मौके पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिता–पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर अनिल की पत्नी नीलम पटेल भी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। उन्हें भी चोटें आईं हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपियों राजबहादुर पटेल और तेजबहादुर पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें