महराजगंज। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष केशव मणि के नेतृत्व में बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संगठन की तरफ से समस्या अवगत कराते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, सीटेट परीक्षा अनुमति, प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक का वेतन देने के संदर्भ में वार्ता की बीएसए ने चयन वेतनमान के लिए सिसवा और घुघली के लिए आदेश जारी होने की जानकारी दी। शेष के लिए जैसे ही मांगपत्र आएगा अप्रूव कर दिया जाएगा। सर्दी से बढ़ने से स्कूलों में अवकाश के बारे में भी बीएसए ने आश्वासन दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक का वेतन देने के लिए लिस्ट की समीक्षा करने के बारे में आश्वासन दिया।